⚡मुंबईः आरे कॉलोनी के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर
By Dinesh Dubey
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के आरे कॉलोनी में आग लगने की खबर मिल रही है. बताया जा रहा है कि आग आरे कॉलोनी के वन क्षेत्र में लगी है. सुचना मिलने पर मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को भेजा गया. फ़िलहाल आग पर काबू पाने का काम चल रहा है.