केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस के दौर को 'अंधकाल' और भाजपा के दौर को 'अमृतकाल' करार दिया. सीतारमण ने विपक्ष का जिक्र करते हुए कहा, "मैं 1991 में आपकी सरकार के समय से शुरू करता हूं, जब भारत के पास सिर्फ दो सप्ताह का विदेशी भंडार था, वह वास्तविक अर्थों में 'अंधकाल' था, और जिसने आपको उन आर्थिक सुधारों को लाने के लिए मजबूर किया.
...