⚡फतेहपुर में सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद धमाका, 9 लोग गंभीर रूप से झुलसे
By Nizamuddin Shaikh
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद हुए जोरदार धमाके में 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया है.