⚡ पुणे में भीषण सड़क हादसा, टैंकर और ट्रक के बीच टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
By Nizamuddin Shaikh
पुणे जिले के शिरुर तालुक़े के कवठे येमाई (अष्टविनायक महामार्ग) क्षेत्र में रविवार, 17 अगस्त को तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में पुणे के वडनेर (तहसील पारनेर) के वाजे परिवार के तीन सदस्य अपनी जान से हाथ धो बैठे.