कृषि कानूनों के विरोध (Farmers Protest) में दिल्ली कूच कर रहे हरियाणा-पंजाब के किसानों को राजधानी में प्रवेश करने की इजाजत तो मिल गई है. दिल्ली पुलिस के बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने के बावजूद प्रदर्शनकारी किसान अभी भी सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं. लेकिन दिल्ली से सटे बॉर्डर पर अभी बड़ी संख्या में किसानों का हुजूम उमड़ा हुआ है. वहीं, टिकरी बॉर्डर पर जमा प्रदर्शनकारी किसान के मद्देनजर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार किसानों की एक आज महत्वपूर्ण मीटिंग होनी है. उसके बाद साफ हो जाएगा कि किसान दिल्ली में इंट्री करेंगे कि सड़कों पर भी अपना आंदोलन जारी रखंगे.
...