किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020) दिल्ली सिंघू बॉर्डर पर शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रहा. सरकार और किसान नेताओं के बीच कई बार बैठक तो हुई लेकिन सहमित नहीं बन पाई है. किसान संगठनों के नेता तीनों नये कृषि कानूनों (Farm laws) को निरस्त करवाने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. इस दौरान सिंधु सीमा पर आंदोलन में शामिल किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है. कई संगठन के लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इसी कड़ी में किसानों के पैरों के आराम के लिए खास मशीनों को इंतजाम किया गया है. किसानों के पैरों को आराम देंने के लिए सिख परोपकारी संगठन ‘खालसा एड’द्वारा इसकी व्यवस्था की गई है.
...