देश

⚡केंद्र सरकार और किसान नेताओं आज होगी बातचीत, दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन में होगी बैठक

By Manoj Pandey

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर पिछले 51 दिन से किसानों का आंदोलन जारी है. इस बीच एक बार फिर से केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच बैठक होनी है. वैसे तो इससे पहले भी कई बार केंद्र सरकार और किसानों के बीच हुई जरुर. लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला. अब शुक्रवार को यानी आज केंद्र सरकार को बातचीत के सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद है. लेकिन किसान नेता अपनी मांग को लेकर अब अड़े हुए हैं. उनका कहना है कि जबतक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है. उनका आंदोलन जारी रहेगा. इससे पहले किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच आठ बार बैठकें हो चुकी है. लेकिन किसान अपनी एक मांग पर अड़े है.

...

Read Full Story