आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ सिंधु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे. मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री सतेंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम और इमरान हुसैन भी सिंधु बॉर्डर पर पहुंचे और किसानों का समर्थन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया.
...