⚡हरियाणा में किसानों ने यातायात अवरूद्ध किया, भाजपा विधायक के आवास के बाहर प्रदर्शन
By Bhasha
हरियाणा विधानसभा में ‘किसानों पर केन्द्रित’ अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के एक दिन बाद राज्य के किसानों ने जींद और हिसार में बृहस्पतिवार को यातायात को अवरूद्ध कर दिया जबकि इनमें से कुछ ने सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक के आवास के बाहर प्रदर्शन किया.