देश

⚡किसानों को दिल्ली में मिली इंट्री, निरंकारी ग्राउंड पर जाने की परमिशन पुलिस ने दी

By Manoj Pandey

कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान अपने आंदोलन के क्रम में दिल्ली की सीमाओं तक आ पहुंचे हैं. किसान अपनी मांगो पर अडिग हैं. किसानों के दिल्ली-मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने किसानों को दिल्ली में इंट्री की इजाजत दे दी है. प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में बुराड़ी क्षेत्र में निरंकारी समागम मैदान में विरोध करने की अनुमति होगी. दरअसल, बड़ी संख्या में हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली बॉर्डर पर हैं। ये किसान राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करना चाहते हैं. लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें गुरुवार से ही रोके रखी है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल सरकार से किसानों की अस्थाई जेल के लिए 9 स्टेडियम की मांग की थी. लेकिन दिल्ली सरकार ने नामंजूर कर दिया.

...

Read Full Story