नये कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरे किसानों का आंदोलन सोमवार को 54वें दिन जारी है. किसान अपनी मांगो को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं है. किसान नये कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर अड़े हैं. सरकार के साथ 9वीं बार हुई बैठक भी असफल साबित हुई. किसान संगठनों की अगुवाई में देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसान डेरा डाले हुए हैं. इस बीच किसान नेताओं ने ऐलान किया था कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दायर की थी. गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई होगी.
...