⚡शोपियां में सुरक्षाबलों को सफलता, आम नागरिक पर गोली चलाने वाला आतंकी ढेर
By Vandana Semwal
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, बुधवार रात एक नागरिक पर गोली चलाने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया. पुलिस ने कहा कि सूचना के बाद इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया.