⚡पंपोर में सुरक्षाबलों और आतंवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. यह मुठभेड़ गुरुवार को शुरू हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक आतंकी को मार गिराया.
By Vandana Semwal
सुरक्षाबलों को पंपोर के मिज इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था. इस पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम जब वहां पहुंची तो खुद को घिरता देख आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया.