⚡जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू
By IANS
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के वाटरहेल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा, "बडगाम के वाटरहेल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं."