⚡कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके कर्मचारी सोमवार से कार्यालय आएं : असम सरकार
By Bhasha
असम सरकार ने रविवार को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके अपने सभी कर्मचारियों से सोमवार से कार्यालय आने का निर्देश दिया है. यह आदेश ऐसे समय में दिया गया है जब राज्य में आंशिक लॉकडाउन लागू है.