रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी या आरआरबी एनटीपीसी (Railway RRB NTPC Exam Schedule 2020 ) की परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से कई चरणों में आयोजित होगी. परीक्षा 28 दिसंबर से लेकर 13 जनवरी 2021 तक कई चरणों में होगी. इस दौरान करीब 23 लाख कैंडीडेट्स सीबीटी परीक्षा देंगे. ताजा नोटिफिकेशन में रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने कहा है कि तकरीबन एक करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट ने इस बार एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन किया है. कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर परीक्षा को कई चरणों में कराने का फैसला किया गया है. पात्र कैंडीडेट्स को विभिन्न चरणों में सीबीटी के लिए बुलाया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें शेड्यूल के अनुसार इसकी जानकारी दी जाएगी.
...