दिल्ली विश्वविद्यालय नार्थ कैंपस के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने 2020-21 के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया. इस दौरान कॉमर्स के एक छात्र को 25 लाख रुपये प्रतिवर्ष का पैकेज ऑफर किया है. यह इस वर्ष इस कालेज में ऑफर किया गया सर्वाधिक पैकेज है. श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के मुताबिक, उनके कैंपस प्लेसमेंट में 100 से अधिक नियोक्ताओं ने छात्रों को 300 से अधिक जाब ऑफर दिए हैं.
...