साल 2021 में देश के पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. अब इन राज्यों में चुनावी बिगुल बज गया है, क्योंकि चुनाव आयोग ने इन राज्यो में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है.
...