भूंकप के झटके से Andaman island के लोगों में दहशत फैल गई. दरअसल नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह में Andaman island के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. अंडमान में यह भूकंप के झटके सुबह 8. 45 पर महसूस किया गया. फिलहाल भूकंप के कारण किसी भी जानमाल के नुकसान की अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इससे पहले 7 नवंबर के दिन भी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गुजरात में शनिवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
...