⚡ दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के बाद बारिश से राहत; IMD ने जारी किया अलर्ट
By Vandana Semwal
शुक्रवार शाम दिल्ली-NCR के आसमान में अचानक धूल भरी आंधी छा गई, जिसके बाद हल्की से मध्यम बारिश ने पूरे क्षेत्र को भिगो दिया. गर्मी से जूझ रही राजधानीवासियों को इससे थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन धूल और तेज हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया.