ट्विन टावर गिराने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. पाश्र्वनाथ सोसायटी के बाहर ढोल-नगाड़े लेकर मौजूद दो ढोल वाले इस बात के गवाह हैं कि पाश्र्वनाथ और एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी के लोग ट्विन टावर के गिरने का जश्न मनाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. ट्विन टावर के आसपास की सड़कों को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है और लोगों की आवाजाही पर पूरी तरीके से रोक लगाई जा रही है.
...