दिवाली के पावन अवसर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान स्थित जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाई. दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचकर पीएम मोदी ने उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश का हर नागरिक भारतीय सैनिकों की वीरता और शौर्य पर गर्व करता है.
...