दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने के चलते केजरीवाल सरकार ने सभी तरह के पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है. मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में प्रदूषण को सेहत के लिए काफी खतरनाक बताते हुए दिल्ली के दो करोड़ लोगों से किसी भी हालत में पटाखे नहीं जलाने की अपील की है.
...