काशी की विश्व विख्यात देव दीपावली की तैयारियां जोरो पर हैं. विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है. ऐसे में देव दीपावली पर काशी आने वाले सैलानियों की संख्या लाखों में होने का अनुमान है. योगी सरकार जहां वाराणसी के सभी घाटों को 10 लाख दीयों से रौशन करके नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है, वहीं नव्य-भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम को दिव्य और अलौकिक रूप देने के लिए फूलों से सजाने की तैयारी है.
...