⚡Delhi Shocker: मानसरोवर पार्क थाने के पास नाबालिग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
By IANS
दिल्ली में शाहदरा के मानसरोवर पार्क थाने के पास स्थित समुदाय भवन के बाहर शनिवार रात एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात एक शादी समारोह से जुड़ी हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान साहिल (17) के रूप में हुई है.