राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से धोखाधड़ी का एक अनूठा केस सामने आया है. यहां एक कपल को बॉलीवुड मूवी बंटी और बबली (Bunty Aur Babli) की तर्ज पर जालसाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने ज्वैलरी कंपनी पीपी ज्वेलर्स (PP Jewellers) से 2.2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक कपल को सोमवार को गिरफ्तार किया.
...