दिल्ली पुलिस ने राजधानी के रंजीत नगर इलाके में खेल रही सात साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी. शिकायत के अनुसार, आरोपी व्यक्ति, लड़की के परिवार का एक पूर्व पड़ोसी था, वह उसके पास आया जब वह अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी और उससे कहा कि वह उसे 10 रुपये देगा और उसके लिए मिठाई खरीदेगा.
...