⚡दिल्ली से मुंबई अब सिर्फ 12 घंटे में! इस एक्सप्रेसवे से बदल जाएगी सफर की तस्वीर
By Vandana Semwal
राजधानी दिल्ली से मुंबई का सफर अब मात्र 12 घंटे में पूरा हो जाएगा. देश में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देने जा रहा है दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे. 1.3 लाख करोड़ की लागत से बन रहा यह हाईटेक हाईवे दिसंबर तक आम जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा.