दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दशकों पुराने डबल मर्डर केस को सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ये दोनों भगोड़े 2002 में सरिता विहार में एक महिला और उसकी दो साल की बेटी की बेरहमी से हत्या के बाद से फरार थे.
...