पंजाब और हरियाणा (Haryana and Punjab) के हजारों प्रदर्शनकारी किसान (Farmers) दिल्ली की तरफ निकल चुके हैं. उन्हें रोकने के लिए पुलिसबल दिल्ली सीमा पर तैनात है. किसानों को दिल्ली में आने से रोकने के लिए पुलिस वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दाग रही है. किसानों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बल सिंघु बॉर्डर पर आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन उसके बावजूद भीड़ पीछे हटने का नाम ले रही है. किसानों और सुरक्षा बलों की टिकरी बॉर्डर पर झड़प हुई. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से 9 स्टेडियमों को अस्थायी जेलों में तब्दील करने की अनुमति मांगी. जबकि किसान अपनी मांग को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं है.
...