देश

⚡दिल्ली: सरिता विहार इलाके में BMW सवार ने सिपाही को कुचला, आरोपी फरार

By Manoj Pandey

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक पुलिसकर्मी के पैर पर एक शख्स ने बीएमडब्ल्यू कार (BMW Car) चढ़ा दी. इस हादसे में पुलिसकर्मी का पैर बुरी जख्मी हो गया है. मामला दक्षिण दिल्ली के सरिता विहार इलाके (Sarita Vihar) का है. जहां 3 नवंबर की रात को कुछ लोग पार्टी के नाम पर हुडदंगई कर रहे थे. इस दौरान गस्त लगा रहे पुलिस के जवान कांस्टेबल जीतेंद्र और कांस्टेबल अंकुर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया. लेकिन कार सवार पुलिस की एक न सुनने को तैयार थे. इस दौरान मामाल गरमा गया और बीएमडब्ल्यू कार सवार ने पुलिस को टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गए. इस दौरान एक पुलिसकर्मी का पैर बुरी तरह से कुचल गया.

...

Read Full Story