⚡असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली के सरकारी बंगले पर बदमाशों ने किया पथराव,
By Vandana Semwal
राजधानी दिल्ली में एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार देर शाम पथराव कर दिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. कथित घटना के समय ओवैसी अपने आवास पर मौजूद नहीं थे.