केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज (14 जून) एक प्रेस वार्ता कर अग्निपथ भर्ती योजना की घोषणा की है. सिंह ने कहा कि भारतीय सेनाओ को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने के लिए आज सुरक्षा संबंधी कैबिनेट कमेटी ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है. हम अग्निपथ नामक एक योजना ला रहे हैं जो हमारी सेना में परिवर्तनकारी बदलाव कर उन्हें पूरी तरह से आधुनिक और सुसज्जित बनाएगी.
...