चक्रवाती तूफान 'निवार' तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में बुधवार यानि आज या फिर कल तड़के सुबह दस्तक दे सकती है. 'निवार' के भयावकता को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को राजधानी चेन्नई समेत 13 जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. इसके अलावा राज्य में कल आयोजित होने वाले यूजीसी-नेट 2020 की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है.
...