देश

⚡चक्रवाती तूफान 'निवार' तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज देगा दस्‍तक

By Manoj Pandey

चक्रवात निवार (Cyclone Nivar) के आज शाम को करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के समुद्री तट से टकराने वाला है. तूफान निवार के दस्तक से पहले ही मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है. वहीं, तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान निवार के प्रभाव से चेन्नई में बारिश और तेज़ हवा चल रही है. तेज हवा की वजह से सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरे हुए हैं. जबकि आज कराईकल और ममल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों पर लैंडफॉल हो सकता है. चक्रवाती तूफान निवार के कारण आने वाली मुसीबत से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गई है. एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें तैनात कर दी गई हैं. मछुवारों को समंदर से दूर रहने की हिदायत दी है.

...

Read Full Story