प्रधानमंत्री ने बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद दिया और कहा कि टीकाकरण संख्या के प्रति उनका ध्यान जिला अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. मोदी ने कहा कि सदी की इस सबसे बड़ी महामारी में देश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में एक खास बात यह थी कि हमने नए समाधान ढूंढे और नए तरीके आजमाए.
...