कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन है. सरकार इस बात को भलीभांति जानती है इसलिए देश के हर नागरिक को वैक्सीन उपलब्ध हो इस प्रयास में लगी है. सरकार लगातार वैक्सीन को लेकर, बिना समय गवाएं महत्वपूर्ण फैसले ले रही है. इसी क्रम में सरकार ने कहा है कि देश में जल्द ही कोरोना की 4 और नई वैक्सीन उपलब्ध हो जाएंगी.
...