⚡कोरोना से रिकॉर्ड 3293 मौत, लगातार सातवें दिन 3 लाख से अधिक मामले
By IANS
देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. भारत में लगातार सातवें दिन 3 लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में 3 लाख 60 हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.