दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ‘राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी’ अस्पताल में एक कोविड-19 त्वरित प्रतिक्रिया केंद्र (रैपिड रिस्पांस सेंटर) का उद्घाटन किया, जो संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच शहर की स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।
...