बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर की मार झेल रहे महाराष्ट्र में मंगलवार को थोड़ी अच्छी खबर मिली. पिछले सात दिनों में पहली बार कोरोना के नए केस 28000 से भी कम आए. महाराष्ट्र में मंगलवार को 27,918 नए केस सामने आए. वहीं, सोमवार को 31,643 कोरोना के नए मामले सामने आए थे. इसी के साथ महाराष्ट्र में अब तक कुल 27,73,436 संक्रमित सामने आए हैं और 54,422 लोगों की मौत हो चुकी है.
...