⚡भारत में 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा कोविड मामले, 738 लोगों की मौत
By IANS
भारत में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना से 738 लोगों की मौत दर्ज की गई, जो 8 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं और वहीं इस दौरान 44,111 नए मामले सामने आए हैं. इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को दी.