मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और व्यावसायिक नगरी इंदौर में सोमवार से रात 10 बजे तक बाजार खुले रहेंगे. अभी तक कोरोना संक्रमण के कारण बाजार रात आठ बजे तक खुल रहे थे. भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने रविवार की रात को जारी आदेश में कहा है कि राजधानी में सभी दुकानें, कार्यालय, व्यावसायिक संस्थान आदि रात्रि 10 बजे तक खुले रहेंगे.
...