⚡यूपी में तेजी से घट रहे कोरोना के मामले, 24 घंटों में मिले 59 नए मरीज
By IANS
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से घट रहा है. मंगलवार को राज्य में 59 नए मरीज मिले हैं. इससे पहले 15 फरवरी को 58 रोगी मिले थे. अब ललितपुर भी संक्रमण मुक्त हो गया है. अलीगढ़ और श्रावस्ती में पहले से ही मुक्त हैं.