⚡COVID-19: दिल्ली, मुंबई में खतरनाक हुआ कोरोना, राजधानी में 496 नए केस- मुंबई में 1300 से ज्यादा मामले
By Vandana Semwal
राजधानी दिल्ली में कोरोना खतरनाक होता जा रहा है. पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 496 नए मामले सामने आ गए हैं. इस दौरान 1 मरीज की मौत हुई और 172 मरीज संक्रमण मुक्त हुए.