ओडिशा में शनिवार को 3,554 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 8,97,062 हो गयी है जबकि 47 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,848 पर पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 3,644 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने से इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 8,60,142 हो गयी है.
...