मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों को एक बड़े ऑनलाइन घोटाले से आगाह किया है. 'कोस्टा सेविंग्स' नामक ऐप के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं, जहां असामान्य रूप से ऊंचे रिटर्न के झूठे वादों से लोगों को ठगा जा रहा है. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, लेकिन यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई), सेबी या किसी अन्य नियामक संस्था से मान्यता प्राप्त नहीं है.
...