देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. इस बीच सरकार ने बताया कि वैक्सीन लाभार्थियों के स्वयं के रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन (CO-Win) डिजिटल ऐप का वर्जन 2.0 तैयार है और बहुत जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा. यह कोविड-19 (COVID-19) वैक्सीनेशन के लिए 50 साल से ऊपर की श्रेणी की आबादी के रजिस्ट्रेशन को सक्षम करेगा.
...