कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप पूरी दुनिया के उपर मौत के साए की तरह अब भी मंडरा रहा है. इस वायरस समूचे विश्व को सकते में डाल दिया है. अब तक दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 5.68 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 13.5 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी के कारण मौत की आगोश में समा चुके हैं. भारत भी इस वक्त COVID-19 से लड़ रहा है. भारत के कोरोना का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखा गया. यहां पर मरीजों की संख्या देश के अन्य राज्यों के मुकबाले सबसे अधिक है. वहीं, दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ तो रही है लेकिन जान भी जा रही है. जिसे लेकर अब महाराष्ट्र की सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक उद्धव ठाकरे की सरकार दिल्ली और मुंबई के बीच की विमान और रेल दोनों सेवा को बंद कर सकती है.
...