मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. राज्य में कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी के निरंतर प्रयासों तथा जनता के सक्रिय सहयोग से अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है.
...