⚡मल्लिकार्जुन खड़गे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने के आरोप में शिकायत दर्ज
By Nizamuddin Shaikh
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनावी हलफनामे में कथित तौर पर संपत्ति और वित्तीय विवरण छिपाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है. इस मामले के सामने आने के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं.